Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में बड़ी कार्रवाई: भ्रष्टाचार के आरोप में 3 कृषि अधिकारी तत्काल निलंबित

07 जुलाई 2026, जयपुर: राजस्थान में बड़ी कार्रवाई: भ्रष्टाचार के आरोप में 3 कृषि अधिकारी तत्काल निलंबित – राजस्थान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कृषि विभाग द्वारा तीन कृषि अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। इन पर भ्रष्ट आचरण, अनैतिक कार्य, जनता के साथ अशिष्ट व्यवहार, राजकीय कार्यों में अकर्मण्यता तथा धोखाधड़ी संबंधी गंभीर आरोप हैं।

विभाग द्वारा संदीप कुमार, कृषि पर्यवेक्षक, मुख्यालय भारेवाला कार्यालय, जिला विस्तार अधिकारी, सी.ए.डी. आई.जी.एन.पी., बीकमपुर, रजनीश कुमार, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक, मुख्यालय राववाला कार्यालय, जिला विस्तार अधिकारी, सी.ए.डी. आई.जी.एन.पी., बज्जू एवं विशाल कुमार सहायक कृषि अधिकारी, मु. बगीचा कार्यालय, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), रायसिंहनगर को निलंबित किया गया हैं।

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के नियम-13(1) के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया गया है। इनके विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में जांच कार्यवाही विचाराधीन है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निलंबन काल में इन अधिकारियों का मुख्यालय  

श्री संदीप कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, धौलपुर, रजनीश कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, बाडमेर और विशाल कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, बारां नियत किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। सभी अधिकारियों को नये मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी तथा पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई लोक सेवा में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता के प्रति राजस्थान सरकार की सख्त नीति को दर्शाती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture