Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: जबलपुर में गेहूं उपार्जन तेज, 5,692 किसानों से 2.44 लाख क्विंटल की खरीद  

01 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: जबलपुर में गेहूं उपार्जन तेज, 5,692 किसानों से 2.44 लाख क्विंटल की खरीद – समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया के तहत जबलपुर जिले में अभी तक 5 हजार 692 किसानों से 2 लाख 44 हजार 267 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। जिले में गेहूं की खरीदी में गति आई है और पिछले दो दिनों में 2 हजार से अधिक किसानों से गेहूं का उपार्जन किया गया है।

जिले में किसानों से गेहूँ का उपार्जन 60 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करने जिले के 50 हजार 788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। इनमें से अभी तक 21 हजार 417 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जा चुके हैं। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बोरसिया ने बताया कि राज्‍य शासन ने किसानों की सुविधा को देखते हुए स्लॉट बुकिंग की अवधि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी है। किसान अब 23 मई तक स्लॉट बुक करा सकेंगे।

उन्‍होंने बताया कि 27 एवं 28 अप्रैल को जिन किसानों की टोकन, पर्ची जारी हुई थी, परन्तु स्लॉट बुकिंग की अवधि समाप्त हो जाने के कारण खरीदी नहीं हो सकी थी, उन किसानों से अब 2 मई तक खरीदी की जा सकेगी। इसके लिए उनकी स्लॉट बुकिंग की अवधि भी बढ़ा दी गई है। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक बुधवार 29 अप्रैल को खरीदी की अवधि बढ़ा दी गई है, बुधवार की रात 10 बजे तक खरीदी केन्द्रों पर किसानों से गेहूं का उपार्जन किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें