राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन शुरू, सीहोर कलेक्टर ने अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी के दिए निर्देश  

30 मार्च 2026, भोपालमध्यप्रदेश: 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन शुरू, सीहोर कलेक्टर ने अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी के दिए निर्देश – मध्यप्रदेश  शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 01 अप्रैल से 05 मई तक किया जाएगा। उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी जिलों से उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय के लिए लाई जाने वाली उपज के अवैध परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले के सभी अनुभागों के एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत बाहर से गेहूं के अवैध परिवहन पर निगरानी बनाए रखने और इसे रोकने के आदेश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिए हैं कि मंडी एवं उप मंडी में गेहूं की आवक व विक्रय पर निगरानी रखे और अवैध परिवहन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements