Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: शहडोल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 अप्रैल से होगी शुरू, किसानों को मिलेगा 2625 रु प्रति क्विंटल भाव  

15 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: शहडोल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 अप्रैल से होगी शुरू, किसानों को मिलेगा 2625 रु प्रति क्विंटल भाव – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत शहडोल जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 12 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिस पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार किसानों को कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल ने जानकारी दी है कि गेहूं उपार्जन केवल पंजीकृत किसानों से ही किया जाएगा। जिले में कुल 9526 किसानों ने गेहूं विक्रय हेतु पंजीयन कराया है, जिनमें से 13 अप्रैल 2026 तक 418 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जिनका गेहूं विक्रय हेतु तैयार हो चुका है, वे शीघ्र ही स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र में पहुंचकर गेहूं का विक्रय करें। किसानों की सुविधा के लिए शनिवार एवं रविवार को भी पूरे दिन स्लॉट बुकिंग एवं उपार्जन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने यह भी आग्रह किया है कि किसान साफ-सुथरा, सूखा एवं अच्छी गुणवत्ता का गेहूं ही उपार्जन केंद्रों पर लाएं, जिससे उनका अनाज अमानक घोषित न हो और बिना किसी परेशानी के खरीदी प्रक्रिया पूरी हो सके। किसानों से अनुरोध है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए नजदीकी उपार्जन केंद्रों में गेहूं विक्रय कर शासन की इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें