मध्यप्रदेश: पशुपालन विभाग की बैठक में कई बड़े निर्णय, योजनाओं को मिलेगी गति
18 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: पशुपालन विभाग की बैठक में कई बड़े निर्णय, योजनाओं को मिलेगी गति – मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने मंगलवार को मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यमंत्री पटेल ने 1 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम कान्हारी कला में राज्यपाल मंगू भाई पटेल की गरिमामयी उपस्थितिमें होने वाले मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत पशु वितरण के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. पी.एस. पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राज्य मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, कामधेनु योजना की समीक्षा एवं योजनान्तर्गत हितग्राही चयन, पशु वितरण, लक्ष्य पूर्ति, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस अंतर्गत गाय का भी प्रावधान करने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही स्वावलंबी गौशाला के लिए LOA जारी कर कार्य शुरू करने के लिये विभाग को प्रक्रिया को तीव्र करने, पशु प्रदायकर्ताओं की संख्या बढ़ाने एवं मापदंण्ड अनुसार पशुओं की अधिकतम राशि का उल्लेख कर सूची ऑनलाइन करके हितग्राहियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने एवं पशु मेला के माध्यम से पशु चयन करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित पशुओं को स्वावलंबी गोशालाओं में रखने और राजमार्गों को निराश्रित पशु मुक्त बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

