Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: सीहोर में अमानक गेहूं बीज बेचने पर 4 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

28 फरवरी 2026, सीहोर: मध्यप्रदेश: सीहोर में अमानक गेहूं बीज बेचने पर 4 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कृषि विभाग के उप संचालक एवं पदेन अनुज्ञापन प्राधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा अमानक बीज विक्रय करने पर जिले के 04 बीज विक्रय केंद्रों के बीज लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें सीहोर के गल्ला मंडी स्थित मेवाड़ा कृषि सेवा केन्द्र, जमोनिया रोड़ सीहोर स्थित हरिओम ट्रेडर्स, भैरूंदा विकासखंड स्थित मेसर्स स्वाति ट्रेडर्स और भैरूंदा के इंदौर भोपाल रोड़ स्थित मेसर्स रिजनेबल एग्रो एजेंसी शामिल है।

कृषि उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि इन बीज विक्रेताओं के यहाँ से गेहूँ बीज के नमूने लेकर राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे गए थे। परीक्षण के बाद बीजों की अंकुरण क्षमता निर्धारित मानक से कम पाई गई।

इसके साथ ही इन अमानक बीजों को बनाने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई है, इन कंपनियों के उत्पादों को जिले में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें मेसर्स कुबेर सीड्स एंड बायोटेक नेमी वेयरहाउस अम्बोदिया रोड नईखेडी उज्जैन, मेसर्स हरियाली एग्रो सीड्स एंड फर्टिलाइजर्स प्रा. लि. इमली बाजार खातेगांव देवास और मेसर्स महिको प्राइवेट लिमिटेड मुंबई (महाराष्ट्र) शामिल है। उन्होंने बताया कि संबंधित विक्रय स्थलों के निरीक्षण कर शेष स्टॉक की जानकारी प्राप्त करने एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि बीज खरीदते समय प्रमाणित एवं मानक बीज ही अधिकृत विक्रेताओं से खरीदें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या कृषि कार्यालय में संपर्क करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture