मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य नीति 2026: हैचरी, आईस प्लांट और स्मार्ट फिश पार्लर पर मिलेगी 60% तक सब्सिडी, तुरंत करें आवेदन
01 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य नीति 2026: हैचरी, आईस प्लांट और स्मार्ट फिश पार्लर पर मिलेगी 60% तक सब्सिडी, तुरंत करें आवेदन – मध्य प्रदेश सरकार ने मत्स्योद्योग को बढ़ावा देने और मछली पालकों की आय बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य नीति 2026 लागू की है। इस नीति के तहत मत्स्य उत्पादन और प्रसंस्करण के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए भारी अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। नीति के अनुसार हितग्राही स्मार्ट फिश पार्लर, हैचरी निर्माण इकाई, आईस प्लांट, फिश फीड मिल, केज कल्चर और लैंडिंग सेंटर जैसी सुविधाओं के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवार इच्छुक हितग्राही अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहायक संचालक मत्स्य उद्योग, सागर कार्यालय में 30 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं। विशेष रूप से महिला मत्स्यपालकों और एससी/एसटी वर्ग को 60 प्रतिशत अनुदान, जबकि सामान्य वर्ग पुरुषों को 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत लाभार्थी सुविधाएं
– हैचरी निर्माण इकाई: लागत 25 लाख रुपये।
– फिश सीड रेयरिंग यूनिट: 7 लाख रुपये।
– फिश फीड मिल (2 टन क्षमता): 30 लाख रुपये।
– केज कल्चर निर्माण: प्रति केज 3 लाख रुपये।
– आईस प्लांट एवं कोल्ड स्टोरेज (10 टन क्षमता): 40 लाख रुपये।
– स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण: प्रति इकाई 5 लाख रुपये।
– रेफ्रिजरेटर और लाइव फिश हैंडलिंग वाहन: 20-25 लाख रुपये।
आवेदन प्रक्रिया और मार्गदर्शन
हितग्राही आवेदन के साथ सभी आवश्यक सहपत्र कार्यालय में जमा करेंगे। अनुदान योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदान किया जा रहा है। नीति का उद्देश्य मत्स्योद्योग में आधुनिक तकनीक और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण और महिला मत्स्यपालकों की आय में वृद्धि हो।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

