राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: ग्वालियर-चंबल में बारिश के साथ गिरे ओले, कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण और सतत निगरानी के दिए निर्देश

05 अप्रैल 2026, भोपालमध्यप्रदेश: ग्वालियर-चंबल में बारिश के साथ गिरे ओले, कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण और सतत निगरानी के दिए निर्देश – मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 4 अप्रैल की शाम ओलावृष्टि हुई है। ग्वालियर जिले में ओलावृष्टि की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केवल शहरी क्षेत्र में ही ओले गिरे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहरी क्षेत्र में ओलावृष्टि को देखते हुए जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखें।

कहीं पर भी ओलावृष्टि की जानकारी मिलती है तो तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का प्रारंभिक आंकलन करें। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने ग्वालियर शहर में 4 अप्रैल को ओलावृष्टि को देखते हुए जिले के राजस्व अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर संपर्क बनाए रखें।

कहीं पर भी ओलावृष्टि की सूचना मिलती है तो तत्परता से राजस्व अधिकारी मौका मुआयना कर प्रारंभिक आंकलन करें। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी तत्परता से सूचित करें। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओलावृष्टि ग्वालियर शहर में ही हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements