राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी आज से शुरू, किसानों को मिलेगा ₹8,768 प्रति क्विंटल MSP

02 जुलाई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी आज से शुरू, किसानों को मिलेगा ₹8,768 प्रति क्विंटल MSP – मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल बेचने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए 1 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। शासन ने औसत अच्छी गुणवत्ता (FAQ) वाली ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य ₹8,768 प्रति क्विंटल तय किया है।

धार जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग बेचने के लिए 408 किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों ने कुल 865 हेक्टेयर रकबे के लिए पंजीकरण कराया है। निर्धारित अवधि के दौरान पंजीकृत किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।

इस केंद्र पर होगी मूंग की खरीदी

ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों, उनके रकबे और आसपास की तहसीलों के किसानों को ध्यान में रखते हुए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति मर्यादित, देवला को उपार्जन केंद्र बनाया गया है।

वहीं, उपज के भंडारण के लिए मप्र वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन (वेयरहाउस) सारस्वत एग्रो, देवला बी.ओ.टी. (मनावर) को भंडारण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां 604 मीट्रिक टन तक भंडारण की क्षमता उपलब्ध है।

शासन के निर्देशों के अनुसार होगी खरीदी

कलेक्टर ने संबंधित उपार्जन समिति को निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश शासन की उपार्जन नीति के सभी नियमों और शर्तों का पालन करते हुए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही 1 जुलाई 2026 से खरीदी कार्य समय पर शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture