मध्यप्रदेश: किसानों की बनेगी डिजिटल पहचान, फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेज
30 अगस्त 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: किसानों की बनेगी डिजिटल पहचान, फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेज – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जारी डिजिटल क्रांति के तहत मध्यप्रदेश में किसानों की फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेज किया गया है। किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए शासकीय दल स्वयं किसानों के पास पहुंचकर उनकी फार्मर आईडी बना रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी किसानों से अपनी फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर डिजिटल कृषि मिशन को व्यापक योजना के रूप में लागू किया गया है। इसके तहत डिजिटल सार्वजनिक अधोसंरचना का निर्माण, डिजिटल फसल अनुमान सर्वेक्षण को लागू करना और केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ कृषि से जुड़े शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों द्वारा डिजिटल पहल को अपनाना शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर किसान-केंद्रित डिजिटल पब्लिक इन्फ्रॉस्ट्रक्चर का ग्राम और किसान स्तर तक लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियां और सेवाएं समय पर, व्यक्तिगत तरीके से और विश्वसनीय रूप से उपलब्ध कराना है।
किसानों के लिए बनेगी डिजिटल पहचान
इसी व्यवस्था के तहत आधार कार्ड की तरह किसानों के लिए ‘फार्मर आईडी’ की शुरुआत की गई है। यह किसानों की एक विश्वसनीय डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगी। इसके माध्यम से किसान से संबंधित विभिन्न जानकारियों और सेवाओं को डिजिटल रूप से जोड़ा जा सकेगा।
फार्मर आईडी को किसानों के भूमि अभिलेख, पशुधन स्वामित्व, बोई गई फसल और प्राप्त लाभ सहित विभिन्न किसान-संबंधित डेटा से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों से संबंधित जानकारी एक डिजिटल पहचान के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। सरकार की ओर से किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शासकीय दल किसानों के पास पहुंचकर उनकी आईडी बनाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों से इस अभियान से जुड़कर अपनी फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

