राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: सिवनी जिले में 200 एकड़ में किसानों ने बोई राजमा फसल, लगातार बढ़ रहा रकबा  

23 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: सिवनी जिले में 200 एकड़ में किसानों ने बोई राजमा फसल, लगातार बढ़ रहा रकबा – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत सिवनी जिले में नवीन फसलों को स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले में राजमा फसल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राजमा, जो कि दलहन वर्ग की फसल है, कम लागत में अधिक लाभ देने वाली फसल के रूप में उभर रही है। अन्य फसलों की तुलना में इसमें कम पानी एवं कम उर्वरक की आवश्यकता होती है। साथ ही, यह फसल भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में भी सहायक है, जिससे आगामी फसलों में उर्वरक की आवश्यकता कम हो जाती है।

200 एकड़ क्षेत्र में बोई राजमा फसल  

विकासखंड सिवनी के ग्राम खेरी के कृषक आदित्य बघेल द्वारा लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में राजमा की खेती की गई है, जिसकी कटाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिले में वर्तमान में लगभग 150 से 200 एकड़ क्षेत्र में राजमा फसल का रकबा विस्तार हुआ है, जिससे आने वाले समय में कृषकों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

उपसंचालक कृषि सुधीर कुमार धुर्वे एवं आत्मा परियोजना की टीम द्वारा कृषकों के खेतों का निरीक्षण कर उन्हें दलहन एवं तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिले में नवाचार आधारित कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास निरंतर जारी हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements