मध्यप्रदेश: रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए मंत्रिमंडलीय समिति गठित
11 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए मंत्रिमंडलीय समिति गठित – मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था की निगरानी एवं समीक्षा और बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये मंत्रि-मंडल समिति गठित की गई है। समिति में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल सदस्य मनोनीत किये गये हैं।
समिति समय-समय पर बैठक कर इस संबंध में केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देशों एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत प्रदेश में आगामी गेहूं उपार्जन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये मुख्यमंत्री को अनुशंसा करेगी। कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के संयोजक होंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास के भारसाधक सचिव समिति में स्थाई आमंत्रित होंगे। समिति का कार्यकाल 30 जून, 2026 तक रहेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

