सतना में 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
04 अप्रैल 2026, सतना: सतना में 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित – किसानों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता, समयबद्धता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए जिले में लागू ई-विकास प्रणाली के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है।
कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में 1 अप्रैल 2026 से उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद 3 अप्रैल को जिले के 6 उर्वरक विक्रेताओं द्वारा बिना ई-विकास प्रणाली के किसानों को उर्वरक बेचने का मामला सामने आया। आईएफएमएस पोर्टल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मे. गुप्ता खाद भण्डार बेला रामपुर बाघेलान, मे. जय कामतानाथ कृषि एवं खाद बीज भण्डार बर्रेह बड़ा अमरपाटन मैहर, मे. कुशवाहा कृषि सेवा केन्द्र बस स्टैण्ड ग्राम सलैया मैहर, मे. सावित्री एग्रो गोरइया रामपुर बाघेलान, मे. किशन खाद एजेंसी कोलगवां सोहावल, मे. चतुर्वेदी एग्रीकल्चर सरिसताल बाबूपुर सोहावल द्वारा बिना ई-विकास प्रणाली के उर्वरकों का विक्रय कृषकों को किया गया है।
इसे उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन मानते हुए उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास सतना आशीष पाण्डेय द्वारा संबंधित संस्थाओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान इन प्रतिष्ठानों द्वारा किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अन्य सभी उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि बिना ई-विकास प्रणाली के उर्वरक बिक्री करने पर उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्यवाही होगी। सभी विक्रेताओं से केवल ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही उर्वरक बेचने तथा खुली बोरी से बिक्री न करने की अपील की है। किसानों से भी आग्रह किया गया है कि वे ई-विकास प्रणाली के जरिए टोकन बुक कर ही उर्वरक खरीदें, जिससे उन्हें समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध हो सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

