किसानों के लिए अंतिम अवसर: सहजन आधारित कृषि प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, प्रतिभागियों को मिलेंगे 1000 निःशुल्क पौधे
07 अगस्त 2026, जयपुर: किसानों के लिए अंतिम अवसर: सहजन आधारित कृषि प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, प्रतिभागियों को मिलेंगे 1000 निःशुल्क पौधे – राजस्थान के बीकानेर जिले में सतत एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड वित्तपोषित परियोजना “बीकानेर जिले में सतत एवं आर्थिक विकास के लिए सहजन आधारित कृषि प्रणाली का विकास” के तहत तीन दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण का आखिरी आयोजन 10 से 12 अगस्त, 2026 तक केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), बीकानेर कार्यालय में किया जाएगा।
काजरी अध्यक्ष डॉ नवरत्न पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक किसान अपना पंजीयन तत्काल करवा सकते हैं। पंजीयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। आयोजकों ने इसे किसानों के लिए अंतिम अवसर बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने का आह्वान किया है।
प्रतिभागियों को मिलेंगे 1000 निःशुल्क पौधे
प्रशिक्षण समन्वयक और काज़री के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बलबीर मील ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र किसान को प्रमाण पत्र के आधार पर अपने खेत में रोपण के लिए सहजन की उन्नत किस्म के 1000 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधों का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा तथा यह पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। हालांकि, प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों को अपने ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। डॉ मील ने बताया कि पंजीयन के लिए इच्छुक किसान अपना आधार कार्ड, जमाबंदी की प्रति एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से 9413893720 एवं 8740007170 पर भेज सकते हैं।आयोजकों ने सभी इच्छुक किसानों से समय रहते पंजीयन कर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

