कृभको व्यापार बैठक में उपलब्धियों पर मंथन
17 फरवरी 2026, भोपाल ( कृषक जगत): कृभको व्यापार बैठक में उपलब्धियों पर मंथन – कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने वित्त वर्ष 2026-27 हेतु व्यापार योजना बैठक का आयोजन किया । कार्यक्रम में कृभको के विपणन निदेशक श्री मनीष कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक- विप. एवं जोनल हेड डॉ. प्रदीप कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक- विप. श्री तेजिंदर सिंह, उप महाप्रबंधक- विप. डॉ. राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक- विप. श्री अजय सिंह, वरि. प्रबंधक लेखा श्री जतिन बजाज, सहायक प्रबंधक श्री मोहित, क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर श्री राज बाबू कुमार, वरि. अधिकारी लेखा श्री लोकेश साहनी एवं प्रदेश में कार्यरत समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
2025-26 में किये गए कार्यों एवं बिक्री लक्ष्यों की समीक्षा, वर्ष 2026–27 के लिए आवंटित लक्ष्यों पर चर्चा एवं संशोधन, विपणन एवं बिक्री रणनीति निर्धारण, वर्तमान बाजार की स्थिति एवं प्रतिस्पर्धा का विश्लेषण, लक्षित ग्राहकों की पहचान, डिजिटल मार्केटिंग एवं सोशल मीडिया प्रचार की योजना, संभावित जोखिम (बाजार प्रतिस्पर्धा, लागत वृद्धि) एवं उनके समाधान, शासन द्वारा समय समय पर लागू की जाने वाली योजनाओं एवं कृषि नियमो के अनुपालन तथा कृभको द्वारा कृषकों के लिए आयोजित होने वाले प्रोन्नत कार्यक्रम, योजनाओं एवं उत्पादों को कृषि क्षेत्र से जुड़े अंतिम उपभोक्ता तक सही समय एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

