State News (राज्य कृषि समाचार)

खिरकिया में सर्वाधिक 178.6 मिमी वर्षा हुई

Share

15 जुलाई 2021, इंदौर ।  खिरकिया में सर्वाधिक 178.6  मिमी वर्षा हुई – मानसून के सक्रिय नहीं होने से प्रदेश में बौछारें गिरने के साथ ही छुटपुट वर्षा हुई। पश्चिमी मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में सर्वाधिक 178.6  मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार  बीते 24  घंटों में प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग में बिजली गिरने से 6 लोगों की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। इन घटनाओं में इंदौर जिले के हातोद में 2 ,हरदा जिले के खिरकिया में 1 ,खरगोन जिले के बड़वाह में 1 ,मंदसौर जिले के सीतामऊ में 1  , शाजापुर जिले के मोरटा केवडी में 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई , जबकि रतलाम जिले के बिलपांक में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्मरण रहे कि मौसम विभाग ने पहले ही बिजली गिरने की आशंका व्यक्त कर सावधान रहने की अपील की थी।

आम के प्रमुख कीटों का समुचित प्रबंधन


मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश के देवास , पश्चिम बैतूल, पूर्वी मंदसौर, पश्चिम खंडवा और पश्चिम बड़वानी जिले में वर्षा की संभावना है। जबकि अलीराजपुर और धार में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30  बजे समाप्त हुए 24 घंटों में प्रदेश में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –  हरदा (खिरकिया – 178.6, सिटी – 17.8, टिमरनी – 12.4),  देवास (खातेगांव – 52, सतवास – 47, हटपीपल्या – 40, कन्नौद – 26, बागली – 13, टोंकखुर्द – 8, सिटी – 1),  बैतूल (घोड़ाडोंगरी – 52, भैंसदेही – 10, चिचोली – 9.2, सिटी – 7.4, प्रभातपट्टन – 7.2, शाहपुर – 3),  खण्डवा (पंधाना – 47, पुनासा – 35, न्यू हरसूद – 22, खालवा – 13, सिटी – 7),  मंदसौर (धुंधड़का – 36, सुवासरा – 31.2, सिटी – 12, कयामपुर – 10.2, भानपुरा – 7.2, शामगढ़ – 7.2, सीतामऊ – 5.8, गरोठ – 5),  खरगोन*(बड़वाह – 36, भीकनगांव – 30, गोगांवां – 15, झिरन्या – 14, कसरावद – 8, सनावद – 8),  बड़वानी (पाटी – 32, तलुन केवीके  – 19.5, ठीकरी – 19.1, अंजड़ – 9.6, सिटी – 9.3, राजपुर – 3, सेंधवा – 1),  रतलाम (ताल – 25.2, आलोट – 12, पिपलौदा – 7, सैलाना – 6, जावरा – 4, बाजना – 2),  रायसेन (बेगमगंज – 21.2, देवरी – 7.3, सिटी – 3.6, सिलवानी – 1.2), धार (मनावर – 18, धरमपुरी – 16, नालछा – 11.8, गंधवानी – 7, सिटी – 2),  उज्जैन (ता.मं. वेधशाला – 16, महिदपुर – 14, झार्ड़ा – 10, तराना – 9, नागदा – 5, खाचरौद – 2),  इंदौर (सिटी – 14.6, गौतमपुरा – 13.3, देपालपुर – 9.3, महू – 3, सांवेर – 2.8),  बुरहानपुर (खकनार – 10, सिटी – 8.6, नेपानगर – 8),  अशोकनगर (ईसागढ़ – 10, चंदेरी – 2),  सीहोर (इछावर – 8, आष्टा – 7),  शाजापुर (कालापीपल – 8, शुजालपुर – 5, सिटी – 2),  होशंगाबाद (सिटी – 7, सोहागपुर – 5, डोलरिया – 4, सिवनी-मालवा – 3),  नीमच (सिटी – 4, मनासा – 2),  अलीराजपुर (सोंडवा – 7),  गुना (आरोन – 6, केवीके  – 4.5, सिटी – ट्रेस ),  श्योपुर कलां (सिटी – 3),  राजगढ़ (सिटी – 2, पचौर – 2, जीरापुर – 1),महेश्वर (38.8) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश- सागर (सिटी – 18.8, केवीके  8.5, राहतगढ़ – 7, खुरई – 4.2, जैसीनगर – 3.4, बंडा – 3, गढ़कोटा – 2),  छिंदवाड़ा (बिछुआ – 11.2, पाण्ढुर्णा – 1.2),  बालाघाट (लांजी – 10, सिटी – 9, बिरसा – 3.6, किरनापुर – 2.2, वारासिवनी – 1),  शहडोल (जैतपुर – 9, जयसिंहनगर – 2),   सिवनी (कुरई – 8, बरघाट – 3), निवाड़ी (पृथ्वीपुर – 6),  डिंडोरी (मेहदवनी – 3, बजाग – 2),और अमरकंटक में (5.0)  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।              
 

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *