Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ 2025: छत्तीसगढ़ में अब तक 48.65 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी, खाद-बीज वितरण तेज

25 सितम्बर 2025, रायपुर: खरीफ 2025: छत्तीसगढ़ में अब तक 48.65 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी, खाद-बीज वितरण तेज – छत्तीसगढ़ में इस बार खरीफ सीजन में अच्छी बारिश हुई है, जिससे फसलों की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। अब तक राज्य में 48.65 लाख हेक्टेयर जमीन में धान, मक्का, कोदो-कुटकी समेत कई फसलों की बोनी हो चुकी है। खेतों में निराई-गुड़ाई, खाद और दवाइयों के छिड़काव का काम तेजी से चल रहा है। सरकार ने इस साल 48.85 लाख हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य रखा है। साथ ही किसानों को 7,800 करोड़ रुपये का ऋण देने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से अब तक 6,749 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है।

खाद और बीज वितरण में तेजी

अब तक किसानों को 14.45 लाख मीट्रिक टन खाद दी जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 99 प्रतिशत है। वहीं, 4.72 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों को दिए गए हैं। 22 सितंबर 2025 तक प्रदेश में औसतन 1045 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि राज्य की सालाना औसत बारिश 1238.7 मिमी है।

किसानों को सरकार का सहयोग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को खेती के हर स्तर पर जरूरी सुविधाएं देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने खाद की उपलब्धता किसानों की मांग के अनुसार सुनिश्चित करने को भी कहा है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की निगरानी में कृषि विभाग इस काम पर लगातार नजर रखे हुए है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस खरीफ सीजन में 14.62 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि 16.04 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। इसमें से 14.45 लाख मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है। बीज के मामले में, 4.95 लाख क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य था, जिसमें से 4.86 लाख क्विंटल बीज का भंडारण हुआ और अब तक 4.72 लाख क्विंटल बीज किसानों को दिए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 95 प्रतिशत है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture