राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन: सीसीआई को कपास बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग 27 फरवरी तक

17 फरवरी 2026, खरगोन: खरगोन: सीसीआई को कपास बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग 27 फरवरी तक – कृषि उपज मण्डी समिति खरगोन ने समस्त किसानों  को सूचित किया है कि, भारतीय कपास निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर कपास विक्रय हेतु 27 फरवरी 2026 अंतिम तिथि नियत की गई है। सी.सी.आई. को कपास विक्रय के लिए 16 फरवरी से 20 फरवरी तक के स्लॉट बुकिंग शेष हैं। उक्त तिथियों में भी कृषक स्लॉट बुकिंग कर सी.सी.आई. को कपास विक्रय कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग हेतु साइट चालू है।

 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 23 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक के स्लॉट खोले जाएंगे। अतः जो भी कृषक बंधु सी.सी.आई. को अपना कपास विक्रय करना चाहते हैं, वे उक्त तिथियों में अपना स्लॉट बुक कर सी.सी.आई. को कपास विक्रय हेतु कृषि उपज मंडी समिति खरगोन में ला सकते हैं। इसके पश्चात् कपास खरीदी हेतु स्लॉट बुकिंग नहीं किए जाएंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements