Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी: गेहूं खरीदी में अनियमितता पड़ी भारी, रीठी समिति दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट  

16 जून 2026, कटनी: कटनी: गेहूं खरीदी में अनियमितता पड़ी भारी, रीठी समिति दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान गेहूं उपार्जन कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कटनी जिले के कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रीठी को आगामी दो उपार्जन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।      

क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा बीते 3 मई को गेहूं उपार्जन केन्द्र रीठी क्रमांक-01 का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कई गंभीर खामियां पाई गईं।

नियमों के विरुद्ध खुले में किया जा रहा था भंडारण        

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि खरीदी प्रभारी द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी को सूचित किए गेहूं का भंडारण ओपन कैप (खुले स्थान) में किया जा रहा था। साथ ही उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। सबसे गंभीर तथ्य यह सामने आया कि जांच तिथि तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किसी भी किसान की खरीदी दर्ज नहीं की गई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर हुई कार्यवाही          

इन अनियमितताओं को लेकर खरीदी प्रभारी एवं समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा समिति को आगामी दो वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture