राज्य कृषि समाचार (State News)

महाराष्ट्र राज्य में कपास की खेती करने वाली महिलाओं को देंगे विशेष ट्रेनिंग

06 फरवरी 2026, भोपाल: महाराष्ट्र राज्य में कपास की खेती करने वाली महिलाओं को देंगे विशेष ट्रेनिंग – महाराष्ट्र राज्य में महिलाएं भी खेती करती है और जो महिलाएं कपास की खेती करती है उन्हें राज्य की सरकार विशेष ट्रेनिंग भी देगी. राज्य सरकार ने गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत कपास की खेती करने वाली 5,000 से अधिक महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की विशेष ट्रेनिंग देने का ऐलान कर दिया है. इस पहल से महिला किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

सरकार ने गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड का यह समझौता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में किया गया है, क्योंकि सरकार का यह मानना है कि महिला किसान खेतों के साथ घर परिवार की भी जिम्मेदारी उठाती है. ऐसे में उन्हें तकनीकी के रूप में सक्षम बनाना भी सबसे बड़ी जरुरत है. इस साझेदारी के जरिए महिला किसानों को खेती की नई सोच, नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन भी सिखाया जाएगा.
महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम योगदान है. इसलिए राज्य सरकार ने यह अहम कदम उठाया है, क्योंकि राज्य में महिला किसान की भी बराबरी की साझेदारी है. महिला बीज बोने से लेकर फसल कटाई तक हर स्तर पर काम करती है, लेकिन ऐसे में उन्हें सही प्रशिक्षण और संसाधन नहीं मिल पाते. इस योजना की शुरुआत से महिला किसान खेती-बाड़ी से जुड़े निर्णय लेने में भी सक्षम होगी और आत्मनिर्भर भी बनेगी.

सरकार ने योजना के पहले चरण में महाराष्ट्र के 9 प्रमुख कपास उत्पादक जिलों को शामिल किया गया है, इनमें हैं- नागपुर, अमरावती, यवतमाल, वाशिम, परभणी, जलगांव, बीड, अकोला और नांदेड जिलों को शामिल किया गया है.

बता दें कि इन राज्यों में लंबे समय से कपास की खेती की जाती है. साथ ही इन जिलों में 5,000 से अधिक महिला किसान और लगभग 100 स्वयं सहायता समूह इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और कपास की खेती में अधिक जानकारी व नई तकीनीकों के बारे में जानकर बेहतर तरीके से कपास की खेती कर सकेंगी.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements