राज्य कृषि समाचार (State News)

सांची और अमूल की संयुक्त बैठक अहमदाबाद में संपन्न

12 जनवरी 2024, सीहोर: सांची और अमूल की संयुक्त बैठक अहमदाबाद में संपन्न – प्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने और डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए सांची और अमूल की संयुक्त बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली।अहमदाबाद में 10 जनवरी को देर रात तक चली बैठक में विभिन्न  संभावनाओं पर विचार किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध उत्पादकों के हितों और सहकारिता प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध संकलन, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, मानव संसाधन, डेयरी किसानों पर केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मध्य प्रदेश एवं गुजरात के सहकारी दुग्ध महासंघों और दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement