राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए सूचना: कृषि उपज मंडी हरदा में 27 मार्च से 3 अप्रैल तक नीलामी रहेगी बंद

26 मार्च 2026, भोपाल: किसानों के लिए सूचना: कृषि उपज मंडी हरदा में 27 मार्च से 3 अप्रैल तक नीलामी रहेगी बंद – सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने जिले के किसानों को सूचित किया है कि कृषि उपज मंडी हरदा में 27 मार्च से 3 अप्रैल तक कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा।

उन्होने बताया कि 27 मार्च शुक्रवार को श्री राम नवमी, 28 मार्च शनिवार को माह का चतुर्थ शनिवार, 29 मार्च को रविवार, 30 मार्च सोमवार को व्यापारिक लेखाबंदी व बैंक क्लोजिंग, 31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती, 1 अप्रैल बुधवार को बैंकों द्वारा लेन-देन नहीं करने, 2 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जयंती तथा 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश होने के कारण मंडी प्रांगण हरदा में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी कृषि उपज 27 मार्च से 3 अप्रैल तक विक्रय हेतु नहीं लावें। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements