एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्रों को केले की खेती की जानकारी दी
10 मार्च 2026, छिन्दवाड़ा: एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्रों को केले की खेती की जानकारी दी – म.प्र. जन अभियान परिषद के छिंदवाड़ा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के निर्देशन एवं उपस्थिति में रानी सुमन सामाजिक विकास समिति जुन्नारदेव एवं पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव के सचिव सुश्री श्रद्धा विश्वकर्मा और पिंकी साहू के सहयोग एवं तत्वावधान में अतिरिक्त कक्षाओं के अंतर्गत ग्राम चिखलमऊ में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्रों को अध्ययन सह-भ्रमण के लिए ले जाया गया। इस दौरान छात्रों को ग्राम के कृषक श्री अनिल पाटिल के बगीचे में लगभग दो एकड़ क्षेत्र में की जा रही केले की खेती का अवलोकन कराया गया। परामर्शदाता श्रीमती दीपा मेश्राम द्वारा छात्रों को केले की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
छात्रों को बताया कि केले की फसल के साथ दूसरी फसल किस प्रकार ली जा सकती है तथा मल्चिंग विधि के माध्यम से किस तरह खेती की जाती है। साथ ही छात्रों को यह भी बताया गया कि केले के पौधे किस समय लगाए जाते हैं, रोपाई से पहले जमीन की तैयारी कैसे की जाती है, पौधों के बीच कितनी दूरी रखी जाती है तथा फल आने में कितना समय लगता है।
इसके अतिरिक्त किसानों द्वारा केले के उत्पादन के बाद उसके विक्रय के विभिन्न तरीकों के बारे में भी छात्रों को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, सचिव, ग्रामवासी तथा परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा, श्री गोविंद नंदवंशी, श्री योगिता मर्सकोले, श्रीमती दीपा मेश्राम एवं समाज कार्य अध्ययनरत सभी छात्र उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

