नर्मदापुरम में किसानों द्वारा जलाने के बजाय किया जा रहा नरवाई प्रबंधन
19 मार्च 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में किसानों द्वारा जलाने के बजाय किया जा रहा नरवाई प्रबंधन – जिले में नरवाई (फसल अवशेष) के उचित प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उन्हें नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इसी क्रम में अनुविभाग सिवनी मालवा के एसडीएम श्री विजय राय द्वारा ग्राम पंचायत तिनसियाई के ग्राम बेराखेड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कृषक श्री पूरन सिंह के 12 एकड़ खेत में हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद तत्काल भूसा मशीन के माध्यम से नरवाई का प्रबंधन कराया गया। इसी प्रकार ग्राम भरलाय में भी फसल कटाई के पश्चात नरवाई का समुचित प्रबंधन कर खेत को अगली फसल के लिए तैयार किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त किसान बंधुओं से अपील की गई है कि फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि मृदा की उर्वरक क्षमता भी बनी रहेगी तथा लाभकारी कीटों का संरक्षण भी संभव होगा I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

