राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी की कार्यशाला में कृषकों को बताए “श्री अन्न” (मिलेट्स) के लाभ

31 जनवरी 2026, शिवपुरी: शिवपुरी की कार्यशाला में कृषकों को बताए “श्री अन्न” (मिलेट्स) के लाभ – मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत  गत दिनों कृषक प्रशिक्षण भवन, कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास शिवपुरी में कार्यशाला/सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी विकास खंडों से कृषकों को आमंत्रित किया गया।

कार्यशाला के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित कृषकों को मिलेट्स फसलों जैसे कोदो, कुटकी, सांवा, किनोवा, कंगनी, बाजरा, रागी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मिलेट्स फसलों के बीज की उपलब्धता एवं उन्नत उत्पादन तकनीकों से भी अवगत कराया गया। उप संचालक कृषि श्री  पान सिंह करौरिया ने कृषकों को सलाह दी कि वे अन्य फसलों के साथ-साथ कुछ क्षेत्र में मिलेट्स फसलों का उत्पादन अवश्य करें तथा दैनिक आहार में भी इनका उपयोग करें, क्योंकि मिलेट्स फसलें स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी हैं।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पुनीत राठौर, डॉ. मुकेश भार्गव, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ. विजय कुशवाह तथा कृषि विभाग की सहायक संचालक कृषि डॉ. किरण रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements