खेतों में नरवाई जलाने वाले किसानों पर अर्थदंड लगाएं – कलेक्टर खंडवा
06 अप्रैल 2026, खंडवा: खेतों में नरवाई जलाने वाले किसानों पर अर्थदंड लगाएं – कलेक्टर खंडवा – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान खेतों में नरवाई ना जलाएं। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने वाले सभी किसानों पर अर्थदंड लगाने की कार्यवाही की जाए।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा, सहायक कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्णा सुशिर, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान एवं अपर कलेक्टर श्री के आर बडोले सहित अन्य विभागीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी मौजूद थे।
उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां करें – कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि गेहूं और चना उपार्जन के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। उपार्जन केंद्रों पर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए छांव, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

