इफको नैनो उर्वरक किसानों के महत्वकांक्षी- डॉ बड़ोनिया
03 मार्च 2026, बैतूल (कृषक जगत): इफको नैनो उर्वरक किसानों के महत्वकांक्षी- डॉ बड़ोनिया -इफको ने नैनो उर्वरक आधारित कृषि अधिकारी प्रशिक्षण का आयोजन उप संचालक कृषि कार्यालय के बैठक हाल में किया । इस अवसर पर डॉ. ए.के. बड़ोनिया उपसंचालक कृषि ने सम्बोधित करते हुए इफको उत्पाद किसानों के लिए महत्वाकांक्षी बताये। कार्यक्रम में डॉ. डी.के. सोलंकी राज्य विपणन प्रबंधक इफको म प्र एवं डॉ. एस.के. तिवारी कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार उपस्थित थे।
नैनो उर्वरकों पर विस्तारपूर्वक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ नैनो उर्वरकों की महत्वता व भविष्य में इनकी उपयोगिता पर चर्चा की गई।डॉ सोलंकी ने नैनो उर्वरकों के उपयोग, लाभ एवं उपयोग सावधानियों पर जानकारी दी साथ ही प्रदेश में किए जा रहे कार्यक्रमो, नवाचारों पर अवगत कराया। प्रशिक्षण में सहायक संचालक कृषि श्री सुरेन्द्र पराहते, श्री रामवीर सिंह राजपूत, श्री जयपाल पटेल, श्री दीपक सरयाम,उप संचालक कृषि कार्यालय के श्री वाय के गुजरे, खाघ सुरक्षा मिशन के श्री प्रकाश खातरकर, श्री सुरेन्द्र बिजांडे, एसएडीओ श्री एम के तायवाडे (जिला मुख्यालय) श्रीमती अलका कुडापे ( बैतूल) श्री गोपाल साहू ( आमला) श्री एस एल टेकाम (भेंसदेही) इफको के जिला अधिकारी श्री गौरव पाटीदार सहित अन्य कृषि अधिकारी मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

