राज्य कृषि समाचार (State News)

तगड़ी इनकम करा सकें तो शिमला मिर्च आपके लिए सही विकल्प है

15 फरवरी 2026, भोपालतगड़ी इनकम करा सकें तो शिमला मिर्च आपके लिए सही विकल्प है – अगर आप किसान है और ऐसी फसल की तलाश में है, जो सर्दियों के मौसम में तगड़ी इनकम करा सकें. ऐसे में शिमला मिर्च आपके लिए सही विकल्प है, क्योंकि इसकी बाजार में सालभर मांग बनी रहती है और सही तकनीक अपनाने पर इससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. शिमला मिर्च की खेती मुख्य रूप से रबी और खरीफ दोनों मौसमों में की जाती है, जिसका किसानों को बड़ा मुनाफा हो सकता है.

अगर आप शिमला मिर्च की खेती करने की सोच रहे हैं, तो इस फसल के लिए फरवरी-मार्च और जून-जुलाई को सबसे उपयुक्त समय माना जाता है. यानी की मैदानी इलाकों में किसान दो अलग-अलग समय पर इसकी रोपाई कर सकते हैं और तगड़ी कमाई अर्जित कर सकते हैं. साथ ही शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसकी मांग पूरे साल बनी रहती है, लेकिन सर्दियों में इसकी गुणवत्ता और स्वाद बेहतर हो जाता है. यही वजह है कि इस मौसम में इसके दाम बाजार में अच्छे मिलते हैं.  

शिमला मिर्च की फसल जल्दी तैयार होने वाली फसलों में शामिल होने फसलों में से एक है, जिसकी रोपाई किसान लगभग 60 से 75 दिनों बाद ही फल की तुड़ाई करना शुरू कर सकते हैं. साथ ही समय पर तुड़ाई करते रहें, ताकि पौधों पर नए फूल और फल आते रहते हैं, जिससे कुल उत्पादन में बढ़ोतरी होना शुरु हो जाए. इसके अलावा किसान इस फसल से करीब 3 महीने तक लगातार उपज प्राप्त कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं.

अगर आप शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं, तो इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें कि इस फसल को नियमित सिंचाई की आवश्यकता होती है, लेकिन अधिक पानी नुकसानदायक हो सकता है.

शुरुआती अवस्था में फसल की हल्की-हल्की सिंचाई करें.

फूल और फल बनने के समय मिट्टी में नमी बनाए रखना जरूरी है.

साथ ही समय-समय पर निराई-गुड़ाई करते रहें, ताकि खरपतवार नियंत्रण में रहे हैं और पौधों की बढ़वार तेजी से हो.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements