राज्य कृषि समाचार (State News)

बागवानी यंत्रीकरण योजना: नीमच के किसान उज्जवल को 37% अनुदान पर मिला मिनी ट्रैक्टर

13 दिसंबर 2025, भोपाल:बागवानी यंत्रीकरण योजना: नीमच के किसान उज्जवल को 37% अनुदान पर मिला मिनी ट्रैक्टर – बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत नीमच जिले में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में ग्राम बसंतपुरा के उद्यानिकी कृषक श्री उज्जवल पाटीदार को 4.80 लाख रुपये कीमत का मिनी ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र प्रदान किए गए। इस पर उद्यानिकी विभाग द्वारा 1.80 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है, जो कुल लागत का लगभग 37 प्रतिशत है।

बुधवार को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्टोरेट परिसर, नीमच में किसान उज्जवल पाटीदार को ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग के उप संचालक अतरसिंह कनोजिया एवं विभाग के विजेश वसुनिया भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि बागवानी यंत्रीकरण योजना से किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने में सहायता मिल रही है, जिससे कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं किसान उज्जवल पाटीदार ने सरकार और विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रैक्टर से बागवानी कार्यों में समय और श्रम दोनों की बचत होगी तथा खेती की उत्पादकता भी बढ़ेगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement