राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में आत्मा प्रोजेक्ट के संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ा

16 जनवरी 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में आत्मा प्रोजेक्ट के संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ा – मध्यप्रदेश के कृषि  मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने आत्मा प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को मकर संक्रांति पर सौगात दी है। उन्होंने संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि किए जाने निर्देश दिए है।  श्री कंषाना ने तत्काल आदेश जारी करने को कहा है।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने बताया है कि वर्ष 2023-24 के लिए आत्मा प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे सहायक अमले के मानदेय में वृद्धि को सहमति प्रदान कर दी गई है। इससे सहायक अमले के वेतन में 1270 रुपए से लेकर लगभग 2333 रुपए तक की वृद्धि होगी।

आत्मा प्रोजेक्ट के सहायक अमले में कार्य कर रहे हैं कंप्यूटर प्रोग्रामर के वेतन में 1270 रुपए, लेखापाल सह लिपिक को 1731 रुपए, असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर को 1910 रुपए और ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर को 2333 रुपए का लाभ होगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement