Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ में सर्वाधिक 44.5  डिग्री तापमान,कुछ जिलों में बारिश की संभावना  

20 अप्रैल 2022, इंदौर । राजगढ़ में सर्वाधिक 44.5  डिग्री तापमान,कुछ जिलों में बारिश की संभावना –  मप्र में गर्मी का प्रकोप जारी है।  मौसम केंद्र ,भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नौगांव , सागर,नर्मदापुरम और रतलाम में लू का प्रभाव रहा। 21 अप्रैल की प्रातः तक के मौसम पूर्वानुमान मे बड़वानी,अलीराजपुर,झाबुआ,रतलाम,नीमच ,मंदसौर और ग्वालियर जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने,/गिरने या 30 -40  किमी /घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है , जबकि सागर संभाग के जिलों में तथा सीधी,सतना, उमरिया,जबलपुर,छिंदवाड़ा ,राजगढ़ ,नर्मदापुरम ,खंडवा, खरगोन ,धार,रतलाम , आगर, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

नौगांव,छिंदवाड़ा और रतलाम में ग्रीष्म लहर जारी थी। शाम 6  बजे तक राजगढ़ में सर्वाधिक 44.5  डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया। जबकि भोपाल 42.5 , इंदौर 40.2  ,जबलपुर 42.5  और ग्वालियर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार  वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर मध्य क्षोभमंडल में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई पर धुरित ट्रफ के साथ  अवस्थित है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई तक सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर बिहार और बांग्लादेश तक ट्रफ विस्तृत है। साथ ही दक्षिणी तमिलनाडु के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर रायलसीमा तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं गंगीय बंगाल से ओड़िशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक भी ट्रफ लाइन गुजर रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile