हरियाणा के किसानों को हुआ था नुकसान, सरकार ने दी मुआवजा राशि
06 अगस्त 2025, भोपाल: हरियाणा के किसानों को हुआ था नुकसान, सरकार ने दी मुआवजा राशि – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 22,617 किसानों के लिए 52.14 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की है। किसानों को यह मुआवजा राशि रबी सीजन 2025 के दौरान ओलावृष्टि और भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए दी गई है।
किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आंकलन क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से एकत्रित व्यापक फ़सल क्षति आंकड़ों के आधार पर दी गई है। यह आंकलन दिसंबर 2024 से लेकर मार्च 2025 के बीच किया गया था। राज्य भर के किसानों ने पोर्टल पर अपना नुकसान दर्ज कराया था, जिसके बाद गहनता से आकलन और सत्यापन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गहन सत्यापन के बाद लगभग 57,485 एकड़ भूमि मुआवजे के लिए पात्र पाई गई है। मूल्यांकन में राज्य के 15 जिलों अंबाला, भिवानी, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और यमुनानगर को शामिल किया गया था। प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल खराबे वाले जिलों में रेवाड़ी को सबसे अधिक 19.92 करोड़ रुपये, महेंद्रगढ़ को 10.74 करोड़ रुपये, झज्जर को 8.33 करोड़ रुपये, गुरुग्राम को 4.07 करोड़ रुपये, चरखी दादरी को 3.67 करोड़ रुपये तथा भिवानी को 2.24 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। अन्य जिलों को उनके सत्यापित प्रभावित क्षेत्रों और पंजीकृत किसानों के आधार पर अलग-अलग राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस मुआवजे का उद्देश्य 2025 के रबी सीजन के दौरान खराब मौसम की स्थिति के कारण होने वाले नुकसान से उबरने में किसानों की सहायता करना है। मुआवज़े की राशि की गणना सत्यापित प्रभावित क्षेत्र के आधार पर और आपदा राहत के सरकारी मानदंडों के अनुसार की गई। दावों के सत्यापन और पात्र लाभार्थियों को शीघ्र धनराशि जारी करने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: