Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा: कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल का किया निरीक्षण

22 अगस्त 2026, हरदा: हरदा: कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल का किया निरीक्षण – कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदा के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया एवं श्री रितेश बगोरा ने टिमरनी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों रहटगांव, धनगांव, आलमपुर एवं सोडलपुर में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग के लक्षण पाए गए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि रोग के लक्षण दिखाई देते ही संक्रमित पौधों को खेत से उखाड़कर नष्ट करें, ताकि रोग का प्रसार रोका जा सके।सफेद मक्खी नियंत्रण के लिए खेत में पीले स्टिकी ट्रैप लगाने की सलाह दी गई। रोग के वाहक कीटों के नियंत्रण हेतु किसी एक कीटनाशक थायमेथॉक्साम 12.60 प्रतिशत + लेम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 9.50 प्रतिशत जेडसी/ 50 मिली प्रति एकड़ अथवा बीटा सायफ्लूथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड/140 मिली प्रति एकड़ का छिड़काव करने की सलाह दी गई। उन्होने बताया कि इन कीटनाशकों से तना मक्खी का भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान सोयाबीन में जीवाणु स्फोट रोग के लक्षण भी पाए गए। इसके नियंत्रण हेतु कासुगामाइसिन 5 प्रतिशत + कॉपर ऑक्सी क्लोराइड 45 प्रतिशत डब्ल्यू पी पूर्व-मिश्रित उत्पाद का 300 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई।

किसानों को विशेष रूप से सलाह दी गई कि कीटनाशक, फफूंदनाशक एवं जीवाणुनाशक को आपस में मिलाकर एक साथ छिड़काव न करें। प्रत्येक रसायन का उपयोग उसके लेबल एवं अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही किया जाए। केंद्र प्रमुख डॉ संध्या मुरे ने सलाह दी है कि किसी भी प्रकार के दवाई डालने के पूर्व केंद्र में वैज्ञानिकों से संपर्क करें। अथवा वीडियो कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो भेज कर सलाह लें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें