Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर : जे-फार्म ऐप से कृषि यंत्र किराये पर लेकर करें फसल अवशेषों का प्रबंधन

20 अक्टूबर 2026, ग्वालियर: ग्वालियर : जे-फार्म ऐप से कृषि यंत्र किराये पर लेकर करें फसल अवशेषों का प्रबंधन –  ग्वालियर जिले के किसान  भाइयों से अपील की गई है कि वे फसल कटाई के बाद खेतों में बची पराली व नरवाई को न जलाएं। नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है, मिट्टी में मौजूद लाभकारी जीवाणुओं को नुकसान पहुंचता है और वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। इसके स्थान पर किसान आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से फसल अवशेषों का उचित प्रबंध करें। इसके लिए किसान जे-फार्म ऐप के माध्यम से अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि यंत्र किराए पर प्राप्त कर सकते हैं। इस आशय की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाकर किसान भाइयों को नरवाई प्रबंधन के लिये प्रेरित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

कृषि यंत्र किराए पर लेने के लिए जे-फार्म ऐप पर करें पंजीयन,घर बैठे मिलेगी सुविधा –  उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि खेतों में नरवाई प्रबंधन सहित अन्य कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र किसान भाई घर बैठे किराए से ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें जे-फार्म सर्विसेज प्लेटफार्म के माध्यम से कृषि यंत्र किराए पर लेने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे किसानों को समय पर आवश्यक यंत्र मिल सकेंगे और खेती की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी।

जे-फार्म ऐप के माध्यम से कृषि यंत्र किराये पर लेने की प्रक्रिया – किसान भाई अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर “जे-फार्म सर्विसेज – लाइट” ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप का आधिकारिक लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jfs.hiringapplite है। ऐप खोलकर मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर पंजीयन या लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें। किसान अपने गांव, क्षेत्र और खेत से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज करें, ताकि आसपास उपलब्ध कृषि यंत्रों और सेवा प्रदाताओं की जानकारी प्राप्त की जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि यंत्र चुनें : नरवाई प्रबंधन सहित अपनी आवश्यकता के अनुसार सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, मल्चर या अन्य उपयुक्त कृषि यंत्र का चयन करें। ऐप पर उपलब्ध यंत्रों की जानकारी देखकर अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें। यंत्र मालिक या सेवा प्रदाता से संपर्क करें : ऐप पर उपलब्ध जानकारी के माध्यम से संबंधित यंत्र मालिक अथवा सेवा प्रदाता से संपर्क कर यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करें। किराये की जानकारी लें : यंत्र बुक करने से पहले किराये, उपलब्धता, सेवा की तारीख और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी प्राप्त करें। किराये की दर और सेवा की उपलब्धता संबंधित सेवा प्रदाता के अनुसार होगी। बुकिंग की पुष्टि करें : खेत का स्थान, क्षेत्रफल और कार्य की तारीख जैसी आवश्यक जानकारी देकर यंत्र की बुकिंग की पुष्टि करें। यदि ऐप पर ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प उपलब्ध नहीं है, तो सीधे सेवा प्रदाता से संपर्क करें। नरवाई का उचित प्रबंधन करें : निर्धारित समय पर कृषि यंत्र की सहायता से खेत में बचे फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। यंत्र का उपयोग प्रशिक्षित ऑपरेटर की सहायता से करें और आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का पालन करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ऐप का उपयोग करने में परेशानी होने पर सहायता के लिए संपर्क करें – जो किसान मोबाइल ऐप का उपयोग करने में असमर्थ हैं, वे जे-फार्म सर्विसेज के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-4-200-100 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.jfarmservices.in/ पर भी जा सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture