बिहार में गेहूं की सरकारी खरीद अप्रैल से शुरू होगी
15 फरवरी 2026, भोपाल: बिहार में गेहूं की सरकारी खरीद अप्रैल से शुरू होगी – बिहार के किसानों के लिए यह जानकारी खास होगी कि सरकार गेहूं की सरकारी खरीदी करने का काम अप्रैल माह से शुरू करने वाली है. इसके बाद अब किसानों को भी अपनी तैयारी शुरू करना होगी.
इस बार गेहूं की सरकारी खरीद अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है. सरकार चाहती है कि किसान अपनी फसल सही समय पर और सही दाम पर बेच सकें. इसलिए गेहूं बेचने से पहले किसानों का पंजीकरण जरूरी किया गया है, ताकि खरीद की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी रहे.
जो किसान गेहूं बेचना चाहते हैं, उन्हें कृषि विभाग के पोर्टल dbtagriculture.bihar.gov.in पर पंजीकरण करना होगा. यह पंजीकरण 21 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है. जिन किसानों ने पिछले साल इसी पोर्टल पर गेहूं बेचने के लिए आवेदन किया था, उन्हें इस साल दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. उनका पुराना पंजीकरण इस साल भी मान्य रहेगा. अगर किसी किसान की जमीन से जुड़ी जानकारी या नामित सदस्य की जानकारी में कोई बदलाव हुआ है, तो वह पोर्टल के जरिए इसे आसानी से बदल सकता है. इससे किसानों को सही भुगतान मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी और रिकॉर्ड भी सही रहेगा.
समर्थन मूल्य बढ़ा
सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है. रबी विपणन मौसम 2026-27 के लिए गेहूं का एमएसपी अब 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. यह पिछले साल के मुकाबले 160 रुपये ज्यादा है. इससे किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर दाम मिलेगा. सरकार ने यह भी कहा है कि गेहूं बेचने के बाद किसानों को 48 घंटे के अंदर उनके बैंक खाते में पैसा भेज दिया जाएगा. इससे किसानों को तुरंत मदद मिलेगी और उन्हें लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

