Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टमाटर-खीरा समेत बेल वाली सब्जियों की खेती पर सरकार देगी 50% सब्सिडी, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा  

18 अगस्त 2026, भोपाल: टमाटर-खीरा समेत बेल वाली सब्जियों की खेती पर सरकार देगी 50% सब्सिडी, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा – किसानों को सब्जी उत्पादन में आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH) की उप योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत सब्जी फसलों के लिए सपोर्ट सिस्टम स्थापित करने पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। योजना का उद्देश्य आधुनिक एवं उन्नत तकनीक के जरिए सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना है। सपोर्ट सिस्टम की निर्धारित इकाई लागत 20 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर है, जिस पर किसानों को 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 10 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा।

0.40 से 2 हेक्टेयर तक मिलेगा लाभ

योजना के तहत एक किसान को न्यूनतम 0.40 हेक्टेयर से अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र तक प्रोरेटा बेसिस पर अनुदान दिया जा सकेगा। अजमेर जिले को विभिन्न कृषक श्रेणियों के लिए कुल 170 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इस योजना का लाभ टमाटर और बेल वाली फसलों जैसे खीरा, लौकी, तोरई, करेला और टिंडा की खेती करने वाले किसान ले सकेंगे।

सपोर्ट सिस्टम से फसल को मिलेगा सहारा

सब्जी फसलों में सपोर्ट सिस्टम लगाने से पौधों को उचित सहारा मिलता है। इससे पौधों का बेहतर विकास होता है और फसल की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। सरकार का उद्देश्य किसानों को ऐसी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे सब्जी उत्पादन अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन और सत्यापन के बाद मिलेगा अनुदान

उप निदेशक उद्यान आरती यादव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान संबंधित उद्यान विभाग कार्यालय या अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक उद्यान से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को सपोर्ट सिस्टम में इस्तेमाल की गई सामग्री के बिल प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद विभाग द्वारा सत्यापन किया जाएगा और पात्र पाए जाने पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture