Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए खुशखबरी! 90% अनुदान पर लगवाएं सोलर पंप, बिना बिजली बिल के करें सिंचाई  

21 जुलाई 2026, भोपाल: किसानों के लिए खुशखबरी! 90% अनुदान पर लगवाएं सोलर पंप, बिना बिजली बिल के करें सिंचाई – किसानों को अब सिंचाई के लिए बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बिना कनेक्शन लिए और बिना बिल भरे सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मध्यप्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सूर्य मित्र योजना से 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर सिंचाई पंप से सिंचाई की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा। ताप विद्युत केन्द्रों से बिजली उत्पादन के लिए भारी मात्रा में कोयले का दहन किया जाता है जो पर्यावरण के प्रतिकूल है। सोलर पैनल पूरी तरह से नि:शुल्क तथा पर्यावरण के अनुकूल है। 

इस संबंध में अधीक्षण यंत्री अक्षय ऊर्जा ने बताया कि इस योजना से किसानों को एक से लेकर 7.5 हॉर्स पावर सिंचाई के पंप के लिए सोलर पैनल की सुविधा दी जा रही है। किसानों को इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना का लाभ उठाने के लिए ऊर्जा विकास निगम कार्यालय कलेक्ट्रेट रीवा से संपर्क किया जा सकता है।

पीएम किसान सूर्य मित्र योजना से एक हार्सपावर के सोलर पंप के लिए कुल एक लाख 33 हजार 887 रुपए की लागत है। किसान केवल 10 प्रतिशत राशि यानी 13 हजार 713 रुपए देकर सोलर सिंचाई पंप लगवा सकते हैं। इसी तरह दो हार्सपावर के लिए एक लाख 51 हजार 982 रुपए है। किसान 15 हजार 575 रुपए देकर दो हार्सपावर का सोलर सिंचाई पंप लगा सकते हैं। योजना से तीन हार्स पावर के लिए 2 लाख 4 हजार 447 रुपए की कुल लागत है। किसान 20 हजार 968 रुपए अंशदान देकर यह पंप लगवा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी तरह पाँच हार्सपावर के लिए कुल लागत 2 लाख 95 हजार 86 रुपए है। किसान केवल 30 हजार 289 रुपए देकर सोलर पंप लगवा सकते हैं। सिंचाई के लिए 7.5 हार्स पावर के पंप की लागत 4 लाख 4 हजार 475 रुपए है। किसान केवल 41 हजार 537 रुपए देकर यह पंप लगवा सकते हैं। सोलर पंप से सिंचाई करने पर लगभग तीन साल में ही कुल लागत के बराबर बिजली नि:शुल्क प्राप्त हो जाती है। किसान अपनी सुविधा से जब चाहे तब सोलर सिंचाई पंप चलाकर फसल की सिंचाई कर सकते हैं। इससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ बिना बिल दिए लगातार बिजली मिलती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture