Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ को मिला 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त DAP, खरीफ में नहीं होगी खाद की कमी

06 जुलाई 2026, रायपुर: किसानों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ को मिला 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त DAP, खरीफ में नहीं होगी खाद की कमी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा द्वारा छत्तीसगढ़ को 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटित किए जाने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के विशेष सहयोग से लिया गया यह निर्णय प्रदेश के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी।

नई दिल्ली में की थी अतिरिक्त डीएपी की मांग

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि कुछ समय पहले नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने खरीफ सीजन की जरूरतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के लिए अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया था। इसी के परिणामस्वरूप राज्य को 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी का आवंटन प्राप्त हुआ है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूरिया की उपलब्धता पहले से ही पर्याप्त थी। अब अतिरिक्त डीएपी मिलने से खरीफ सीजन के लिए खाद की समुचित उपलब्धता भी सुनिश्चित हो गई है।

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा और कृषि कार्य सुचारु रूप से संचालित होंगे।

किसानों को समय पर उपलब्ध होंगे सभी आवश्यक कृषि आदान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया सहित सभी आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार अन्नदाता के कल्याण और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture