सीहोर में रबी 2025-26 की गिरदावरी 97% पूर्ण, शेष क्षेत्रों में तेजी के निर्देश
28 फरवरी 2026, नई दिल्ली: सीहोर में रबी 2025-26 की गिरदावरी 97% पूर्ण, शेष क्षेत्रों में तेजी के निर्देश – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रबी सीजन 2025-26 की गिरदावरी का कार्य तेजी से जारी है। 26 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 6,04,590.788 हेक्टेयर क्षेत्र में से 5,84,860.891 हेक्टेयर क्षेत्र की गिरदावरी पूर्ण कर ली गई है, जो कि 97 प्रतिशत है।
निजी क्षेत्र में कुल 4,15,020.112 हेक्टेयर में से 3,97,272.907 हेक्टेयर (96 प्रतिशत) तथा शासकीय क्षेत्र में 1,88,114.879 हेक्टेयर में से 1,87,834.097 हेक्टेयर (100 प्रतिशत) क्षेत्र की गिरदावरी पूरी की जा चुकी है।
तहसीलवार प्रगति की बात करें तो जावर ने 100 प्रतिशत, दोराहा ने 112 प्रतिशत, इछावर में 106 प्रतिशत, श्यामपुर में 100 प्रतिशत, भैरूंदा में 97 प्रतिशत, आष्टा में 97 प्रतिशत, सीहोर में 91 प्रतिशत, सीहोर नगर में 100 प्रतिशत, रेहटी में 95 प्रतिशत, बुधनी में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा शेष क्षेत्रों में भी शीघ्रता से गिरदावरी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों से संबंधित राजस्व एवं फसल संबंधी आंकड़े समय पर अद्यतन किए जा सकें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

