राज्य कृषि समाचार (State News)

नए वर्ष में मध्य प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई तीर्थ दर्शन यात्राओं का उपहार

30 दिसम्बर 2022, भोपाल: नए वर्ष में मध्य प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई तीर्थ दर्शन यात्राओं का उपहार – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब हवाई यात्रा के द्वारा भी बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएंगी। नए वर्ष में पहवाई तीर्थ दर्शन यात्राएं प्रारंभ होंगी।मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल, 2022 से काशी विश्‍वनाथ की तीर्थयात्रा के साथ पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य है मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को देश के विभिन्न राज्यों ने अपने यहां लागू किया है। वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आश्य की घोषणा की है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement