राज्य कृषि समाचार (State News)

सरकार की इस योजना के बाद फिरोजाबाद के किसान अब सफलता पूर्वक कर सकेंगे सिंचाई

30 मार्च 2026, भोपाल: सरकार की इस योजना के बाद फिरोजाबाद के किसान अब सफलता पूर्वक कर सकेंगे सिंचाई – यूपी की सरकार ने किसानों को सिंचाई में आने वाली परेशानी से राहत दी है. इसके लिए फिलहाल सरकार ने फिरोजाबाद के किसानों को एक नई सुविधा दी है और यह सुविधा है ड्रिप और स्प्रिंकल सिस्टम लगवाने पर नब्बे प्रतिशत तक का भारी अनुदान देने की.

 इस सब्सिडी से किसानों की समस्या का निवारण होगा और वह सफलतापूर्वक आसानी से  ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई कर सकेंगे और बेहतर उत्पादन पा सकेंगे. किसान भाइयों को सबसे अधिक परेशानी का सामना गर्मियों में करना पड़ता है, क्योंकि इस समय किसान खेतों में सब्जियों के अलावा, अन्य फसलों की भी खेती करते हैं और इस सीजन में फसलों को पानी की अधिक जरूरत होती है. राज्य सरकार ने इस योजना के तहत यह तय किया है कि किसानों को पहले खेतों में स्प्रिंकलर ड्रिप सिस्टम का इस्तेमाल करने का तरीका सीखाया जाएगा. इसके बाद ही किसान अपने खेतों में इस सिस्टम को लगवा सकते हैं.

तो बेहतर रिजल्ट

किसान अगर खेत में स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम लगवाते हैं तो इससे फसलों की जड़ों तक पानी पहुंचेगा और फसल की तेज बढ़त होगी. साथ ही किसानों को इस सिस्टम का यह लाभ होगा की ये फब्बारे की तरह काम करता है, जिससे पानी खपत कम होती है. इस सिस्टम से किसान ऊंचे-नीचे खेतों में आसानी से फसलों की सिंचाई कर सकते हैं वो भी कम समय में फटाफट. इसके अलावा, किसानों  को इस स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम का यह बड़ा फायदा होगा की इसके उपयोग से 25 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements