Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मुख्‍यमंत्री कृषक कल्‍याण योजना में 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

13 दिसम्बर 2022, मंदसौर: मुख्‍यमंत्री कृषक कल्‍याण योजना में 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत – मुख्‍यमंत्री कृषक कल्‍याण योजना के तहत कृषि कार्य में कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुए दुर्घटना में मृत्‍यु अथवा अंग भंग होने पर आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इस योजना के तहत मृतक किसान की वारिस को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई।

मंदसौर जिले के ग्राम विशन्‍या तहसील शामगढ़ के गोपाल सिंह की कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण मृतक की वैध वारिस पत्नी देवासबाई पति गोपाल सिंह को मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना के तहत कलेक्‍टर श्री गौतम सिंह द्वारा ₹ 4 लाख रु. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें