राज्य कृषि समाचार (State News)

31 जुलाई तक केसीसी कराएं किसान

11 जुलाई 2025, रतलाम : 31 जुलाई तक केसीसी कराएं किसान – उप संचालक, कृषि  श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि रतलाम जिले में खरीफ फसलों की लगभग 85 प्रतिशत में बुआई हो चुकी है। विभिन्न  फसलों के लिए बुआई हेतु निर्धारित लक्ष्य 337500 हेक्टेयर के विरूद्ध 304500 हेक्टेयर में अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त फसलो का बुआई कार्य हो चुका है।

किसान भाई सोयाबीन का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित तकनीकी पहलुओं का उपयोग करे। कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल 20-25 दिन पहले एवं कुछ क्षेत्रों में 10-15 दिन पहले हुई है जबकि कुछ क्षेत्रों में इसकी बोवनी पिछले सप्ताह सम्पन्न हुई है। उक्त परिस्थिति में सोयाबीन  कृषकों  के लिए इस समय खपतवार नियंत्रण के लिए वरीयता अनुसार हाथ से निंदाई/डोरा/कुलपा  चलाएं  या खड़ी फसल में 25-30 दिन की फसल होने पर उपयुक्त रासायनिक खपतवार नाशक का प्रयोग करें। जिन किसानों के यहां पर अत्याधिक वर्षा से जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है वहां पर किसान भाई जल निकासी  का उचित उपाय  करें ।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिन किसानों के पास केसीसी नहीं  हैं , वे किसान 31 जुलाई तक कॉमन सर्विस सेन्टर पर एवं जिन किसानों का बैंक में बचत खाता है  वहां से भी किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते  हैं । खरीफ सीजन हेतु सोयाबीन की 1040/-  रु प्रति हेक्टेयर, मक्का 800/- रू  प्रति हेक्टेयर एवं कपास 3150/- रू  प्रति हेक्टेयर प्रीमियम राशि जमा कर फसल बीमा कराएं ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement