राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान सावधान! धान फसलों में दिखाई दे रहे फाल्स स्मट रोग के लक्षण, बचाव के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

08 नवंबर 2025, भोपाल: किसान सावधान! धान फसलों में दिखाई दे रहे फाल्स स्मट रोग के लक्षण, बचाव के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय-  मध्यप्रदेश के सतना जिले उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आशीष पाण्डेय ने जिले के धान उत्पादक कृषकों को जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनो धान में फाल्स स्मट (आभासी कंडवा) रोग के लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले रोगग्रस्त बालियों को पेपर अथवा प्लास्टिक से ढककर खेत से अलग करें।

यदि खेत में पानी भरा हुआ है तो खेत से पानी बाहर निकालें। तत्पश्चात एजोक्सिस्ट्रोबीन 18.2 प्रतिशत, डाईफेनोकोनाजोल 11.4 प्रतिशत, एस.सी. 200 एम.एल. अथवा टेबूकोनाजोल 38.39 प्रतिशत, एस.सी. 250 एम.एल. अथवा हेक्साकोनाजोल 5 प्रतिशत, वेलिडामायसिन 2.5 प्रतिशत एस. सी. 400 एम.एल. प्रति एकड़ की दर से 150 लीटर पानी के साथ प्रभावित फ़सल प्रक्षेत्र पर छिड़काव करना सुनिश्चित करें। जिससे इस रोग से होने वाली हानि एवं दुष्प्रभाव से धान की फसल को बचाया जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture