राजगढ़ में कृषि विकास योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
15 फरवरी 2026, राजगढ़: राजगढ़ में कृषि विकास योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन – कृषि में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक के अंधाधुंध उपयोग के कारण से केवल भूमि की उर्वरक शक्ति नष्ट हो रही हैं, बल्कि मानव, पशु स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन्हीं सभी समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत गोघटपुर में परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. एस.के. कौशिक, सहायक संचालक कृषि श्री वी.के. नायता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राजेश बागड़ीसहित कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. कौशिक द्वारा किसानों को जैविक खेती करने, कृषकों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्व का उपयोग करने की सलाह दी। सहायक संचालक कृषि द्वारा कृषकों को ई टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली व किसानों को टोकन बुकिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा संचालित योजनाओं सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं आगामी मौसम में नरवाई प्रबंधन के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में किसानों के द्वारा अपनी कृषि संबंधित समस्याओं के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन भी प्राप्त किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

