आलीराजपुर में उर्वरक वितरण हेतु ई-टोकन प्रशिक्षण संपन्न
21 मार्च 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में उर्वरक वितरण हेतु ई-टोकन प्रशिक्षण संपन्न – किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत विकासखंड सोंडवा की जनपद पंचायत परिसर एवं विकासखंड आलीराजपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन द्वारा उर्वरक वितरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में पटवारी, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी एवं समिति प्रबंधकों को जिले के मास्टर ट्रेनर द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत आधार नंबर से किसान का ई-टोकन जनरेशन, फार्मर रजिस्ट्री में खसरा जोड़ने की प्रक्रिया तथा किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाना, लंबी कतारों को समाप्त करना, कालाबाजारी एवं अनियमित वितरण पर रोक लगाना तथा बिचौलियों की भूमिका खत्म करना है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवली बाई गरासिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, कृषि समिति अध्यक्ष ओप सिंह सोलंकी, जनप्रतिनिधि श्री जयपाल खरात एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेरसिंह मुजल्दा सहित कृषि, राजस्व, सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

