राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा में ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ  

16 जनवरी 2026, आगर मालवा: आगर मालवा में ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ – कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में जिले में गत दिनों  ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत किसानों को उर्वरक की सुलभ, सरल एवं रियल-टाइम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ मार्कफेड अयोध्या बस्ती, आगर से किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिले के 20 किसानों द्वारा ई-टोकन बुक कर कलेक्टर की उपस्थिति में मार्कफेड से उर्वरक प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती यादव ने जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की कि दिनांक 14 जनवरी, बुधवार से स्वयं ई-टोकन जनरेट कर उर्वरक प्राप्त करें। उन्होंने ई-टोकन प्रणाली के क्रियान्वयन एवं योजना की जानकारी देते हुए किसानों को इस व्यवस्था से उर्वरक लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही कलेक्टर ने कृषकों को अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवाने तथा फार्मर रजिस्ट्री में सभी खसरों को जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे रकबा एवं फसल के अनुसार अनुशंसित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

ई-विकास प्रणाली के शुभारंभ अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा फ्लेक्स प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। जिला विपणन अधिकारी शाजापुर/आगर श्रीमती जेनीफर खान द्वारा एक कृषक श्री शंकरलाल के माध्यम से ई-टोकन स्वयं बुक करने का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया। ई-टोकन बुकिंग में आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिनके मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं— आगर: 6267438311 ,  बड़ौद: 9630861528  ,  सुसनेर: 6269694534  और नलखेड़ा: 7745938836  ।

 इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री विक्रम सिंह परमार (नोडल अधिकारी, मार्कफेड), श्री रविन्द्र शर्मा (नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, आगर-मालवा), सुश्री किरण ठाकुर (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, आगर) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement