Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

क्या आप मछली पालन करते हैं? तो तुरंत करें यह काम; नहीं तो छूट सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ

14 जुलाई 2026, रायपुर: क्या आप मछली पालन करते हैं? तो तुरंत करें यह काम; नहीं तो छूट सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ – मछली पालन से जुड़े किसानों और हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में राज्य पोषित मत्स्य पालन योजनाओं तथा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए एनएफडीपी (NFDP) पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। मत्स्य पालन विभाग ने जिले के सभी पात्र मत्स्य कृषकों से अपील की है कि वे जल्द पंजीयन कराकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त करें।

विभाग के अनुसार मछली पालन से जुड़े व्यक्ति, स्व-सहायता समूह, समितियां एवं अन्य हितग्राही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से अथवा स्वयं एनएफडीपी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। सीएससी के माध्यम से पंजीयन कराने पर निर्धारित शुल्क में से 20 रुपये सीएससी संचालक को तथा 80 रुपये हितग्राही को प्राप्त होंगे। पंजीयन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता होना आवश्यक है।

पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए विकासखंडवार अधिकारी

पंजीयन से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए संबंधित विकासखंड के मत्स्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। पत्थलगांव के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी श्री रविशंकर (मो. +91-9244520073), कुनकुरी एवं दुलदुला के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी कु. शीला मिंज (मो. +91-7746839457), जशपुर के लिए सहायक मत्स्य निरीक्षक श्री अरविंद डनसेना (मो. +91-9887299753), मनोरा के लिए मत्स्य निरीक्षक कु. इन्द्राणी साह (मो. +91-9827890842), बगीचा के लिए मत्स्य निरीक्षक श्री अभिनीत कुमार सिंह (मो. +91-7999565025), कांसाबेल के लिए मत्स्य निरीक्षक कु. अम्बिका पैंकरा (मो. +91-8224835485) तथा फरसाबहार के लिए मत्स्य निरीक्षक कु. श्वेता प्रधान (मो. +91-7247071600) से संपर्क किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मछली पालन विभाग ने सभी पात्र मत्स्य कृषकों से अपील की है कि वे शीघ्र एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं और मत्स्य पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur