राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ का प्रमंडल सदस्यों ने किया भ्रमण, मशरूम, बकरीपालन व फसल इकाइयों का किया अवलोकन

19 फरवरी 2026, टीकमगढ़: कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ का प्रमंडल सदस्यों ने किया भ्रमण, मशरूम, बकरीपालन व फसल इकाइयों का किया अवलोकन – कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ में ज.ने.कृ.वि.वि. जबलपुर के प्रमंडल सदस्य श्री संजीव कुमार खरे एवं रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय झांसी के प्रमंडल सदस्य श्रीमती आराध्या श्रीवास्तव द्वारा केंद्र का औपचारिक भ्रमण किया गया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिकों एवं स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. बी.एस. किरार, वैज्ञानिक डॉ. आर.के. प्रजापति, डॉ. यू.एस. धाकड़, डॉ. एस.के. जाटव, डॉ. आई.डी. सिंह, हसनाथ खान एवं जयपाल छिगारहा द्वारा भ्रमण कराया गया।

श्री खरे को कृषि विज्ञान केंद्र में वेतन विसंगति से अवगत कराया गया कि कृषि विज्ञान केंद्र में वेतन समय से न मिलने के कारण वैज्ञानिकों को कई आर्थिक, मानसिक, शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं केंद्र में आये हुए रावे के छात्रों से वार्तालाप किया और उनकी रावे फंड की समस्या को समझा। श्री खरे द्वारा केंद्र की गतिविधियों के बारे में जाना गया साथ ही केंद्र में बनी हुई इकाइयाँ जैसे दृ मशरूम इकाई, बकरीपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन एवं फसल संग्राहालय का भ्रमण भी किया गया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने केंद्र की विभिन्न प्रयोगात्मक इकाइयों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा किसानों के लिए संचालित तकनीकी गतिविधियों का अवलोकन किया एवं केंद्र में लगी गेहूं की किस्में जैसे एच.आई. 1655, एच.आई. 1634, पूसा तेजस, एच.आई. 1650, एच.आई. 1636, जे.डब्ल्यू. 3465, चने की किस्में जे.जी. 24, जे.जी. 18, पूसा मानव, पूसा पार्वती, सरसों की किस्में पी.एम. 32 और राधिका का निरीक्षण किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से चर्चा करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में नई कृषि तकनीकों के प्रचार प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम है और इनके माध्यम से किसानों की आय वृद्धि तथा कृषि उत्पादन में सुधार संभव है। अंत में केंद्र परिवार ने उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में सहयोग को और सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements