राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना में जिला स्तरीय किसान मेला: 586 किसानों ने लिया हिस्सा, मिलेट्स-तिलहन खेती की मिली जानकारी  

20 मार्च 2026, पन्ना: पन्ना में जिला स्तरीय किसान मेला: 586 किसानों ने लिया हिस्सा, मिलेट्स-तिलहन खेती की मिली जानकारी – कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम के द्वितीय दिवस कलेक्टर ऊषा परमार ने मेला का निरीक्षण किया और विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 586 किसानों ने मेला में सहभागिता की। महिला किसानों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

राज्य मिलेट्स एवं नेशनल इडिबल ऑयल (तिलहन) योजना अंतर्गत तीन दिवसीय किसान मेला में कृषकों को नवीनतम तकनीक के जरिए कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत कृषि कार्य की महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जा रही हैं। मंगलवार को जिला कलेक्टर ने किसान मेला के निरीक्षण के दौरान कृषकों को मिलेट्स के उपयोग एवं खेती के साथ-साथ फूल की खेती करने के संबंध में भी आवश्यक सुझाव दिए। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र का भ्रमण कर सब्जी, फलदार पेड़ों तथा प्राकृतिक खेती का अवलोकन कर पौधरोपण भी किया।

कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न कृषि यंत्रों तथा कृषक हितैषी योजना व सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों से संवाद कर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। साथ ही किसान कल्याण वर्ष 2026 की गतिविधियों की जानकारी भी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर का जायजा भी लिया। मेला में डॉ. पी.एन. त्रिपाठी, डॉ. रितेश जायसवाल, रणविजय सिंह परिहार, रीतेश बागोरा, एस.के. कनौजिया सहित उप संचालक कृषि ओ.पी. तिवारी एवं परियोजना संचालक आत्मा ए.पी. सुमन एवं उत्तम सिंह बागरी भी उपस्थित रहे और किसानों का मार्गदर्शन कर उनके प्रश्नों का समाधान भी किया। स्थानीय कलाकारों के दल द्वारा लोकगीत के माध्यम से उन्नत खेती की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को तिलहनी फसलों के उत्पादन व बढ़ोत्तरी संबंधी जानकारी भी दी गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements